’’वीर बाल दिवस’’ के अवसर पर जिले के समस्त विद्यालयों मे विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/26 दिसंबर 2025/ ’’वीर बाल दिवस’’ का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. रायपुर एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक, मनोज कुमार साहू के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विद्यालयों में ’’वीर बाल दिवस’’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्दबोधन का लाईव प्रसारण एवं भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी, निबंध लेखन एवं कहानी सुनाना इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन जिले के समस्त विद्यालयों में किया गया।

’’वीर बाल दिवस’’ का आयोजन सिख धर्म के दसवें गुरू, गुरू गोविन्द सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाचा फतेह सिंह (जिनकी उम्र मात्र 09 और 06 वर्ष थी) के अतुलनीय बलिदान शहादत के सम्मान में मनाया जाता है।

जिला स्तर के कार्यक्रम में सहायक संचालक, शिक्षा रविन्द्र सिंहदेव, वीर बाल दिवस के जिला नोडल सुरविन्द कुमार गुर्जर, विकासखण्ड स्त्रौत्त समन्वयक, मनोज कुमार मण्डल, सेजेस के प्राचार्य मनोज कुमार झा. विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाए तथा छात्र, छात्राओं के उपस्थिति में सेजेस नवापारा, सूरजपुर में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का लाईव प्रसारण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गरिमापूर्ण संपन्न हुआ।

जिले के समस्त विद्यालयों में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी, निबंध लेखन एवं कहानी सुनाना इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, दयालुता, राष्ट्रीयता आदि की भावना विकसित करना है। जिले के विद्यालयों में वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ अंगना म शिक्षा के माताओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों पालकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित कर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत पंजीयन कार्य कराया गया। वीर बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र, छात्राओं की उपस्थिति में इस दिवस के महत्व को रेखांकित कर बाल वीरों के शौर्य व पराक्रम को याद कर कार्यक्रम गरिमापूर्ण संपन्न हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *