अम्बिकापुर, सरगुजा।
धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए अवैध करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के लोसगी पंडरीपानी गांव में सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के एक किसान ने विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर अपने खेत के चारों ओर करंट दौड़ा दिया था। इसी करंट की चपेट में आकर विष्णु माझी पिता धनी राम और नीर साय यादव पिता पवन साय की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह ग्रामीणों ने जब खेत में दोनों युवकों के शव पड़े देखे तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अवैध हुकिंग और लापरवाही से हुई इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में अवैध करंट से सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

