सूरजपुर/ 24 सितम्बर 2025/ राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के तहत रामानुजनगर मुख्यालय में आज वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक से की गई, जिसके बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं अस्पताल परिसर में सफाई कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता अभियान में क्षेत्रीय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उन्होंने जगह-जगह पड़े कचरे की सफाई की और नगरवासियों से कचरा नहीं फैलाने की अपील की।
अभियान के उपरांत ग्राम पंचायत माजा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर पवन सिंह, सौभाग्य दुबे, सुमित साहू, जनपद सदस्य मानिकचंद्र सिंह, रामानुजनगर सरपंच राम सिंह, एसडीएम अजय मोडियम, जनपद सीईओ संजय राय, बीएमओ डॉ. प्रियंका शर्मा, एबीईओ मनोज साहू, बीआरसीसी मनोज जायसवाल, बीआरपी रविनाथ तिवारी, मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, शैलेश्वर सिंह, दशरथ गुप्ता, सुनील साहू, सुंदरलाल सिंह, अनूप दुबे, शशांक दुबे, संजीव गुप्ता, अंजना कुजूर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



