सूरजपुर/08 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा कृषकों को आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों से बीज एवं खाद उठाव हेतु सलाह एवं समितियों में जाकर उठाव कार्य किया जा रहा है साथ ही बीज व खाद की आपूर्ति हेतु निगरानी की जा रही है। जिले के किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज एवं उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। मैदानी अमलों द्वारा कृषकों को 10 वर्ष के अन्दर की बीजों की किस्मों का उपयोग करने की सलाह दिया जा रहा है एवं धान की नवीन किस्म विक्रम टीसीआर को लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
वर्तमान मंे डीएपी की कमी होने के कारण डीएपी की जगह सुपर फास्फेट और एनपीके इस्तेमाल करने की सलाह कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा उर्वरक के संतुलित उपयोग की जानकारी बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से दिया जा रहा है। जिले के सहकारी समितियों में उर्वरक का कुल भण्डारण 15925 मि.टन किया गया था जिसमें से वितरण-13189 मि.टन किया जा चूका है। वर्तमान में सहकारी समितियों उर्वरक-2736 मि.टन उपलब्ध है जिसमें यूरिया- 1261 मि.टन, डी.ए.पी.- 98 मि.टन, एन. पी.के. 12ः32ः16- 75 मि.टन, एस.एस.पी.-799 मि.टन, एम.ओ.पी. -418 मि.टन, 20ः20ः0ः13-85 मि.टन है। आगामी 2-3 दिवसों में जिले को एनपीके 20ः20ः0ः13-1100 मि.टन, डी.ए.पी.-550 मि.टन, यूरिया-600 मि.टन खाद प्राप्त होना है। छ0ग0 शासन द्वारा निरंतर खाद की आपूर्ति की जा रही है ताकि कृषकों को कृषि कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

