शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, पंचायत प्रशासन बेबस – तहसीलदार को सौंपा गया आवेदन-रगदा

Surajpur

मंजू राजवाड़े ( VOC.24)
सूरजपुर – जिले के जनपद पंचायत भैया थान क्षेत्र अंतर्गत रगदा (खरियाडाडं )में रोड किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भवन निर्माण का मामला सामने आया है। जिसका खसरा नंबर 932, 933, 934 है। इस प्लांट में अवैध कब्जा धारी रामदुलारे तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, विजय तिवारी आत्मज स्वर्गीय बृजभान तिवारी जिनके द्वारा ग्राम पंचायत में दबंगई कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आवेदक हरकेश्वर राजवाड़े ने बताया कि इससे पूर्व में भी अवैध कब्जा पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन में जन्मदर्शन के माध्यम से आवेदन 20/05/2024 में किया गया था।

ग्राम पंचायत भी अवैध कब्जा को हटाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव 03/1/2024 में पास कर जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए शासकीय भूमियों पर कब्जा हटाने की मांग की थी।

एक बार फिर से पंचायत प्रशासन ग्रामीणों की मदद से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, भवन निर्माण हटाने की मांग किए हैं।

लेकिन किसी कारणवश शासकीय भूमियों से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। और अवैध निर्माण जारी है।

जिससे रोड की चौड़ाई कम होती जा रही है। आने वाले दिनों में आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि पंचायत प्रशासन इस पर रोक लगाने में पूरी तरह असफल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को रोका जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामले अन्य लोगों को भी इसी तरह कब्जा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचेगा।

अब सबकी निगाहें तहसील प्रशासन की कार्रवाई पर पर उम्मीद।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *